बाल्मर लॉरी में हिंदी कविता सम्मेलन - क़ौमी एकता सप्ताह के दौरान

भाषाई सौहार्द दिवस’ को बढ़ावा देने के लिए, क़ौमी एकता सप्ताह के तहत, बल्मर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड, जो कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत एक मिनी रत्न श्रेणी – I सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है, ने अपने कोलकाता स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस में एक हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में बल्मर लॉरी के साथ-साथ IOCL, HPCL और सेंट्रल ग्लास एंड सिरेमिक रिसर्च इंस्टीट्यूट जैसे अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कवि भी शामिल हुए और अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। बल्मर लॉरी की निदेशक (एचआर एंड सीए), श्रीमती मन्जुषा भटनागर ने भी महिला भ्रूण हत्या पर एक दिल छू लेने वाली रचना प्रस्तुत की