बल्मर लॉरी में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

50वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 04 से 10 मार्च 2021 तक बाल्मेर लॉरी के सभी यूनिट्स और प्रतिष्ठानों में मनाया गया। इस सप्ताह की शुरुआत कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा की शपथ लेने के साथ हुई।

बाल्मेर लॉरी में 'सुरक्षा' एक जीवनशैली है और जीरो एलटीआई (लॉस्ट टाइम इनसिडेंट) प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए, सुरक्षा सप्ताह के दौरान सभी क्षेत्रों में कर्मचारियों के लिए हेजर्ड पहचान, क्विज़, एक्स्टेम्पोर, निबंध और नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।